Mahadevi Varma was born in 1906 in the United Provinces. She studied in Madhya Pradesh and Allahabad University. She was part of the Indian Freedom Struggle and was influenced by Buddhism. Her most famous writings were Neehar, Agnirekha, pagal hai kya?, and Neel...
Mahadevi Varma was born in 1906 in the United Provinces. She studied in Madhya Pradesh and Allahabad University. She was part of the Indian Freedom Struggle and was influenced by Buddhism. Her most famous writings were Neehar, Agnirekha, pagal hai kya?, and Neelkanth. She was a recipient of the Sahitya Akademi Fellowship, Jnanpith Award, and Padma Vibhushan.
Mahadevi Varma was also a prominent painter. She took part in Hindi Kavi Sammelans and she was the Editor of the monthly magazine, Chand.
Mahadevi Verma, Jaidev, Asha Bhosle- Tum So Jao Main Gaoon
पथ देख बिता दी रैन / महादेवी वर्मा
पथ देख बिता दी रैन
मैं प्रिय पहचान...More details
पथ देख बिता दी रैन / महादेवी वर्मा
पथ देख बिता दी रैन
मैं प्रिय पहचानी नहीं!
तम ने धोया नभ-पंथ
सुवासित हिमजल से;
सूने आँगन में दीप
जला दिये झिल-मिल से;
आ प्रात बुझा गया कौन
अपरिचित, जानी नहीं!
मैं प्रिय पहचानी नहीं!
धर कनक-थाल में मेघ
सुनहला पाटल सा,
कर बालारूण का कलश
विहग-रव मंगल सा,
आया प्रिय-पथ से प्रात-
सुनायी कहानी नहीं!
मैं प्रिय पहचानी नहीं !
नव इन्द्रधनुष सा चीर
महावर अंजन ले,
अलि-गुंजित मीलित पंकज-
-नूपुर रूनझुन ले,
फिर आयी मनाने साँझ
मैं बेसुध मानी नहीं!
मैं प्रिय पहचानी नहीं!
इन श्वासों का इतिहास
आँकते युग बीते;
रोमों में भर भर पुलक
लौटते पल रीते;
यह ढुलक रही है याद
नयन से पानी नहीं!
मैं प्रिय पहचानी नहीं!
अलि कुहरा सा नभ विश्व
मिटे बुद्बुद्-जल सा;
यह दुख का राज्य अनन्त
रहेगा निश्चल सा;
हूँ प्रिय की अमर सुहागिनि
पथ की निशानी नहीं!
मैं प्रिय पहचानी नहीं!Hide details